दिल्ली के साकेत कोर्ट में महिला को मारी गोली

0
141


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को 4 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की एक महिला घायल हो गई। गोलियों की आवाज सुन मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला आज अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह है। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अदालत खुलते ही फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई। फायरिंग की शुरू होते ही लोग खौफ में आ गए और जान बचाने के इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आये थे। हमलवारों ने महिला को पहचानते ही चार गोली मारी। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी पुलिस की सहायता से महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार कराने के लिए ले गए। घटना के बाद जो वीडियो सामने आया है उसमें फायरिंग की घटना में घायल महिला लोगों की सहायता से खुद चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। पीड़ित महिला दर्द से कराह भी रही है।
हमलावर का की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है जो एक वकील है. आरोपी को काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपये दिए थे और बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा, ‘साकेत कोर्ट में सुबह 10.30 बजे फायरिंग की घटना की सूचना मिली। घायल एम राधा नाम की महिला की उम्र 40 से अधिक है। महिला के पेट में दो तथा हाथ में एक गोली लगी है, जिसे मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया है. आरोपी की पहचान हो गई है। आरोप है कि पीड़िता और अधिवक्ता राजेंद्र झा के खिलाफ साकेत कोर्ट में 420 का मुकदमा दर्ज था, जिसकी आज सुनवाई होनी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here