Home News Posts उत्तराखंड भालू के हमले से महिला घायल, हायर सेंटर रेफर

भालू के हमले से महिला घायल, हायर सेंटर रेफर

0
207

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह एक बार फिर भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7 बजे श्रीमती अमरा देवी पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बड़कोट पर स्थान नोनीयाली नामे तोक मे अचानक भालू द्वारा हमला किया गया। जिस कारण महिला गम्भीर घायल हो गयी। जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में उपचार हेतु लाया गया है जिनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। वन क्षेत्र अधिकारी द्वारा बताया गया है कि महिला को प्राथमिक उपचार दिये जाने के पश्चात एवं चिकित्सकों की सलाह पर उक्त महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही भालू के हमले को देखते हुए वन विभाग की टीम क्षेत्र मे तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here