Home News Posts उत्तराखंड गुलदार के हमले से महिला की मौत

गुलदार के हमले से महिला की मौत

0
207

नैनीताल। उत्तराखण्ड में मानव व वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नही ले रहे है। यहा बीते रोज एक महिला को एक बार फिर गुलदार ने अपने हमले का शिकार बना डाला। सूचना मिलने पर प्रशासन व वन विभाग की टीमो ने मौके पर पहंुच कर क्षेेत्र का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार धारी ब्लॉक क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक घटना में तेंदुए ने घर के पास से महिला को उठा लिया। दीनी मल्ली गांव में जगंल में घास लेने जा रही महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र निवासी हेमा देवी (पत्नी गोपाल सिंह) आज सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान घर के नजदीक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया। महिला के देवर ने तेंदुए को भाभी को ले जाते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाने के साथ पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ महिला को छोड़ने के बजाय जंगल की ओर भाग निकला।
जंगल में काफी दूर हेमा का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here