गर्भवती होने के बाद पता चला पत्नी नाबालिग, आरोपी पति गिरफ्तार

0
263

पिथौरागढ़। शादीशुदा लड़की के नाबालिग होने का पता तब चला जब वह मंा बन गयी। मामले में अब लगभग डेढ़ वर्ष बाद रेगुलर पुलिस ने राजस्व पुलिस से मामला हस्तांतरित होने के बाद आरोपी पति को संबन्धित धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हैरत की बात है कि आरोपी पति भी अभी 21 वर्ष से कम का ही है।
जानकारी के अनुसार राईआगर क्षेत्र के एक गांव के एक 19 वर्षीय युवक ने बीते साल जून माह में अल्मोड़ा की रहने वाली एक नाबालिग से प्रेम विवाह किया था। लड़की के नाबालिग होने का पता तब चला जब वह मंा बन गयी। बताया जा रहा है कि बीते 12 अगस्त को हल्द्वानी के एक प्राइवेट अस्पताल में एक लड़की अपने परिजनों के साथ प्रसव के लिए आयी थी। अस्पताल प्रशासन ने जब उससे आधार कार्ड मांगा तो पता चला कि वह नाबालिग है। जिसके बाद किशोरी ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया। इस बीच अस्पताल प्रबन्धन ने मामले की जानकारी हल्द्वानी पुलिस को दी। मामले की जांच हुई तो जानकारी मिली कि उक्त मामला राजस्व क्षेत्र बेरीनाग का है और जून 2021 में किशोरी से संजय सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी चेचरेत बेरीनाग ने विवाह किया था। मामले में राजस्व पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और मामला थाना बेरीनाग पुलिस को सौंप दिया। जिस पर बेरीनाग पुलिस ने आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here