व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, दुनिया भर में हड़कंप

0
251

दो घंटे बाद सेवाएं हुई सुचारू
करोड़ों लोग घंटों रहे परेशान

देहरादून। आज दोपहर बाद अचानक व्हाट्सएप का सर्वर क्रैश हो गया और मैसेज का आदान—प्रदान बंद हो गया। यूजर्स (उपभोक्ताओं) को पहले तो यह समझ ही नहीं आया लेकिन थोड़ी देर बाद मेटा द्वारा जब सर्वर क्रैश होने की पुष्टि की गई और सर्वर में आई तकनीकी कमी को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया गया तब लोगों को पता चला कि व्हाट्सएप का सर्वर क्रैश होने से सिर्फ भारत ही नहीं अन्य तमाम देशों में व्हाट्सएप ठप हो गया है।
मेटा द्वारा हालांकि सर्वर क्रैश होने के आधा घंटे बाद से ही यह कहा जा रहा है कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का काम कर रहे हैं और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा लेकिन इसे ठीक करने में एक घंटे से भी अधिक का समय लग गया जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। सर्वर क्रैश होने से उपभोक्ता लगभग डेढ़—दो घंटे तक परेशान रहे। सर्वर क्रैश का असर भारत के अलावा ब्रिटेन, यूएस और पाकिस्तान सहित तमाम देशों में व्हाट्सएप सेवाएं ठप रही हैं।
यहां यह उल्लेखनीय है कि भारत में करोड़ों उपभोक्ता हैं। त्योहारी सीजन के कारण मैसेज भेजने और सूचना के आदान—प्रदान में उन्हे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारत जो डिजिटल इंडिया के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है मोबाइल यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसी स्थिति में उन्हें किसी व्हाट्सएप जैसी ऐप के क्रैश होने की स्थिति से असहज होना स्वभाविक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here