तीसरे चरण में सुस्त रहा मतदान

0
68
  • 3 बजे तक औसत 50 फीसदी के आसपास
  • कई जगह मतदान का बहिष्कार, ईवीएम खराब

नई दिल्ली। लोकसभा की 93 सीटों के लिए आज तीसरे चरण में सुबह 7 बजे से मतदान किया जा रहा है। इससे पूर्व बीते दो चरणों में 190 सीटों के लिए मतदान के बाद आज तीसरे चरण में होने वाले इस मतदान के दौरान सुबह एक बारगी यह प्रतीत हुआ था कि मतदान का प्रतिशत कुछ सुगम होगा लेकिन 11 बजे के बाद मतदाताओं की उदासीनता के कारण दोपहर 3 बजे तक यह मतदान का प्रतिशत 48 से 50 फीसदी के ऊपर नहीं बढ़ सका जबकि 11बजे तक मतदान का प्रतिशत 38 से 40 फीसदी के आसपास रहा था।
आज होने वाले तीसरे चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही लोकसभा का आधा चुनाव पूरा हो जाएगा। आज जिन 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उसमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें भी शामिल है जिसे यादव लैंड कहा जाता है। इन 10 में से तीन सीटों पर मुलायम सिंह यादव के परिजन चुनाव मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में इन 10 सीटों में से आठ पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी और महज दो सीटों पर सपा प्रत्याशी जीते थे। इसके अलावा आज गुजरात की 25 सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह की सीट भी शामिल है। महाराष्ट्र की 17 व कर्नाटक की 11 तथा मध्य प्रदेश की 9 व बिहार की 5 सीटों के लिए भी आज मतदान हो रहा है। असम और पश्चिम बंगाल की चार—चार सीटों पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं।
आज सुबह से जारी तीसरे चरण के इस मतदान में सुबह 11 बजे चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार औसत मतदान 23 से 26 फीसदी के बीच बताया गया था और दोपहर 1 बजे तक औसतन 38 से 40 फीसदी मतदान होने की बात कही गई थी। 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार अलग—अलग राज्यों में 46 से 51 फीसदी तक मतदान होने की जानकारी है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। अंतिम 2 घंटे में यह मतदान 60 फीसदी के आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है जो पहले दो चरणों में हुए मतदान प्रतिशत के बराबर ही कहा जा सकता है हालांकि तीसरे चरण में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई गई थी। इस बीच कुछ स्थानों पर फर्जी मतदान करने तथा ईवीएम खराब होने और सड़क बिजली आदि की समस्याओं को लेकर मतदान के बहिष्कार की खबरें भी आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here