Home News Posts उत्तराखंड अंकिता के निजी व्हाट्सएप चैट विवाद में मुकदमा दर्ज

अंकिता के निजी व्हाट्सएप चैट विवाद में मुकदमा दर्ज

0
11

देहरादून। अंकिता भंडारी से जुड़ी निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक किए जाने के विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद विनोद आर्य गुरुवार को देहरादून के थाना राजपुर पहुंचे। आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ मामला बनता है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने खुद का नार्काे टेस्ट कराने की इच्छा जताते हुए अंकिता भंडारी के माता—पिता और मामले में आरोप लगाने वाले अन्य लोगों का भी नार्काे टेस्ट कराने की मांग की।
दरअसल, अंकिता भंडारी के माता—पिता ने 25 नवंबर को देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अंकिता भंडारी की निजी व्हाट्सएप चौट सार्वजनिक की गई है। शिकायत के आधार पर थाना राजपुर में विनोद आर्य और उनके वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद मामले को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए हरिद्वार नगर कोतवाली स्थानांतरित कर दिया गया।
अंकिता भंडारी के माता—पिता पिछले कई दिनों से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे। उन्होंने थाना राजपुर में भी शिकायत दी थी, लेकिन मामला हरिद्वार से संबंधित होने के चलते वहां मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद बुधवार को अंकिता के माता—पिता गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए। शाम को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ वे पुलिस मुख्यालय पहुंचे और शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को विनोद आर्य खुद थाना राजपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें भी अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली है और इसी वजह से वह थाने आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ आरोपों के आधार पर मामला बनता है तो पुलिस कार्रवाई करे।
थाने पहुंचकर विनोद आर्य ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नार्काे टेस्ट कराने की बात भी कही। उनका कहना था कि अंकिता को न्याय मिलना चाहिए और मामले में किसी के साथ पक्षपात नहीं होना चाहिए। उन्होंने अंकिता के माता—पिता समेत आरोप लगाने वाले अन्य लोगों का भी नार्काे टेस्ट कराने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here