Home News Posts उत्तराखंड भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जनसैलाब सडकों पर, लोकभवन कूच

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जनसैलाब सडकों पर, लोकभवन कूच

0
16

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जनसैलाब सडकों पर उतरकर लोकभवन कूच किया। जहां पर राज्यपाल को हस्ताक्षर युक्त बैनर व पोस्टरों की पोटी राज्यपाल को सौंपेंगे।
आज यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता राजपुर रोड पर स्थित मुख्यालय में एकत्रित हुए। जहां से प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं का जन सैलाब लोकभवन के लिए कूच किया। कांग्रेस भवन से राजपुर रोड, दिलाराम बाजार, सालावाला होते हुए हाथीबडकला चौकी के पास पहुंचे जहां पर पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 से 23 नवम्बर तक प्रदेश के सभी जिला, ब्लाक व महानगर मुख्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया था। हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गये थे। कांग्रेस जन सैलाब को जब हाथीबडकला बैरकेडिंग पर रोका गया तो वहां पर पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक झोंक हुई और कांग्रेस कार्यकर्ता बैरकेडिंग के ऊपर चढकर राजभवन जाने का प्रयास करने लगे। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच संघर्ष जारी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here