- कपाट खुलने से पूर्व का बताया जा रहा है वायरल वीडियो
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में नाच—गाना करने के बाद उसका वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो कपाट खुलने से पहले का बताया जा रहा है।
गत दिवस से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो—हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सम्बन्ध में आस—पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो दिनांक 1 मई 2025 की रात्रि यानि केदारनाथ धाम मन्दिर कपाट खुलने से एक दिवस पूर्व का है।
इस प्रकरण में गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बीकेटीसी हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा(धार्मिक व पूजा स्थल को अपवित्र करना) सम्बन्धी इन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। जिसमें जांच शुरू कर दी गयी है।



