लड़की का गला काटने वाले का घर जमींदोज

0
330

  • अनुसूचित जनजाति की जमीन पर कब्जा कर बनाया था घर
  • पूजा मंडल की हत्या कर नहर में फेंका था शव

उधमसिंह नगर। उधम सिंह नगर के सितारगंज में जिला प्रशासन द्वारा लव जेहादी मोहम्मद मुस्ताक के घर को बुलडोजर चला कर नेस्तनाबूद कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर लिव इन में रहने वाले मुस्ताक के पैतृक घर को अवैध रूप से एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा मुस्ताक के पिता को पहले नोटिस देकर घर खाली करने को कहा गया था लेकिन उसने घर खाली नहीं किया तो आज पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में उसके घर को बुलडोजर चला कर जमीदोज कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पूजा मंडल नाम की एक लड़की गुड़गांव में रहकर पार्लर में नौकरी करती थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हरियाणा में लिखवाई गई थी युवती नवंबर 2024 से लापता थी। पुलिस को परिजनों द्वारा उसके सुनील यादव के साथ लिव इन में रहने की जानकारी भी दी गई थी। इसी सिलसिले में मुस्ताक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि मुस्ताक ने अपना नाम बदलकर सुनील यादव के रूप में पूजा से पहले नजदीकी बनाई और उसके साथ लिव इन में रहने लगा। महिला पूजा मंडल को जब उसके मुसलमान होने तथा शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसके द्वारा मुस्ताक का विरोध किया गया। इसीलिए मुस्ताक ने उसकी हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काटकर नहर में बहने की बात कबूल की थी। उसकी निशानदेही पर महिला का सिर भी बरामद हो चुका है। आरोपी हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन उसका घर उधमसिंह नगर के सितारगंज में था। स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा जब उसके कागजों की जांच की गई तो पता चला कि उसने अवैध रूप से जनजाति की जमीन पर कब्जा कर घर बनाया है। पुलिस ने आज उसके घर पर बुलडोजर चला कर उसे नेस्तानाबूत कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here