क्रिकेट पिच पर हार्टअटैक से उत्तराखंडी खिलाड़ी की मौत

0
300

नोयडा। क्रिकेट मैच के दौरान पिच पर दौड़ लगाते समय उत्तराखण्ड के एक खिलाड़ी की हृदयघात के कारण मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर—135 पुस्ता में बने स्टेडियम के अंदर कुछ लोग मैच खेल रहे थे। इस दौरान, 36 वर्षीय विकास नेगी, जो उत्तराखंड से हैं, बैटिंग के लिए बाहर आए। खेलते समय, विकास दौड़ लगाने के लिए दौड़ा। इस दौरान, अचानक ही विकास पिच पर सांस फूलते हुए गिर गए। विकास को गिरते हुए देखकर दोस्त उसकी ओर दौड़ आए।
विकास को सबसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहंा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, इस पूरे घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग वीडियो देखकर इस तरह की अचानक मौतों के बारे में चिंता व्यक्त कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए नॉएडा पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार को हुई। कहा कि मृतक मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी थे। वर्तमान में वह दिल्ली के रोहिणी में रहते थे। मृतक क्रिकेट खेलते समय हृदयघात के कारण पिच पर गिर गए थे। मृतक एक कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here