Home News Posts उत्तराखंड उर्मिला सनावर की तबीयत बिगड़ी, एसआईटी को नहीं सौंपा मोबाइल

उर्मिला सनावर की तबीयत बिगड़ी, एसआईटी को नहीं सौंपा मोबाइल

0
143

देहरादून/हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले से जुड़े वायरल ऑडियो को लेकर सामने आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। जिसके चलते आज वह एसआईटी को अपना मोबाइल फोन सौंपने में असमर्थ रहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उर्मिला को आज कोर्ट के माध्यम से अपना मोबाइल एसआईटी को जमा कराना था, ताकि वायरल ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराई जा सके। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते यह प्रक्रिया फिलहाल टाल दी गई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच हुई कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस ऑडियो में अंकिता हत्याकांड से जुड़े कुछ संवेदनशील और चौंकाने वाले दावे किए गए थे, जिसके बाद एसआईटी ने दोनों पक्षों से लंबी पूछताछ की। उर्मिला सनावर ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही थी और यह भी कहा था कि वह अपना मोबाइल जांच एजेंसी को सौंपेंगी। महामंडलेश्वर स्वामी दर्शन भारती महाराज ने भी सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि मंगलवार को मोबाइल एसआईटी को सौंप दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मोबाइल मिलने के बाद वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक लैब भेजने की पूरी तैयारी थी। ऑडियो की प्रामाणिकता, एडिटिंग, समय और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जानी है। अब उर्मिला की सेहत में सुधार के बाद मोबाइल जब्ती और जांच प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि जांच पूरी होते ही इस मामले में नए खुलासे या बड़ी कार्रवाई सामने आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here