हरिद्वार। अंकिता भण्डारी हत्याकांड से सम्बन्धित आडियो—वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर से आज एसआईटी ने पूछताछ की है। उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के तीन थानों में मुकदमें दर्ज है। जिसके चलते एसआईटी उससे पूछताछ कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उर्मिला सनावर आज हरिद्वार स्थित एसओजी कार्यालय पहुंची जहंा उनसे एसआईटी द्वारा पूछताछ की गयी। बता दें कि उर्मिला सनावर के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में गैर—जमानती मुकदमा दर्ज है। पुलिस की निगाहें उर्मिला सनावर की हर गतिविधि पर टिकीं हुई है। बीते रोज उर्मिला के देहरादून पहुंचने के बाद उससे डालनवाला व नेहरूकालोनी में दर्ज मुकदमों में पुलिस ने पूछताछ की थी। जिसके बाद उर्मिला का कहना था कि वह पुलिस व एसआईटी जांच में पूर्ण सहयोग देगी। उर्मिला ने कहा कि अंकिता को न्याय मिलना चाहिए।
विदित हो कि बीते एक माह से सोशल मीडिया में उर्मिला सनावर द्वारा अंकिता भण्डारी हत्याकांड से सम्बन्धित आडियो—वीडियो जारी किये जा रहे थे। जिसके चलते राज्य का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इन आडियो—वीडियों में अंकिता हत्यकांड से सम्बन्धित वीआईपी के नाम के खुलासा करने की बात कही गयी है। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने देहरादून व हरिद्वार के जिले में उर्मिला सनावर व सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद बीते रोज उर्मिला सनावर ने देहरादून पहुंच कर पुलिस जांच में सहयोग दिया। वही आंज वह हरिद्वार पहुंची और जहंा एसओजी आफिस में एसआईटी द्वारा उर्मिला से पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उर्मिला एसओजी आफिस में ही मौजूद थी।




