Home News Posts उत्तराखंड केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

0
444

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री रुद्रपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग के अवसर पर आयोजित निवेश उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न विभागों की 1165.4 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने राज्य की जनता और औघोगिक क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।
गृह मंत्री ने सिडकुल और अन्य औघोगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए 126 करोड़ की लागत से बनने वाले दो कामकाजी महिला छात्रावासों का शिलान्यास किया। इसके अलावा रुद्रपुर के गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण और 31वीं वाहिनी पीएसी में 47.79 करोड़ रुपये की लागत से 108 टाइप—द्वितीय आवासों के निर्माण कार्य की भी नींव रखी गई। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें हरिद्वार में 40वीं वाहिनी पीएसी में आवासीय भवनों का निर्माण, रुद्रपुर में एनएच—87 पर डीडी चौक से इंदिरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में सरफेस पार्किंग, चंपावत में मल्टीलेवल पार्किंग और वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स, टनकपुर में पेयजल आपूर्ति परियोजना, हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन व बस टर्मिनल निर्माण कार्य व हल्द्वानी में वर्षा जल प्रबंधन और सड़क निर्माण परियोजनाएं शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में औघोगिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है और उत्तराखंड इसके लिए एक आदर्श राज्य बनकर उभरेगा
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को अनुकूल वातावरण देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह निवेश उत्सव राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देगा और उत्तराखंड को औघोगिक रूप से सशक्त बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here