Home News Posts उत्तराखंड अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी स्कूल बस

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी स्कूल बस

0
321

हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक स्कूल बस के अनियत्रिंत हो जाने से बस सड़क पर ही पलट गयी। हालांकि बस में बैठे सभी शिक्षकों को पुलिस द्वारा सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत चिंडियापुर चौक पोस्ट के पास लखीमपुर खीरी से आई शिक्षक यात्रियों की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
इस दौरान चिड़ियापुर पिकेट पर तैनात कॉन्स्टेबल जयदेव और पीआरडी बालकराम द्वारा तुरंत बस का पिछला शीशा तोड़कर शिक्षकों को सकुशल बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कुछ शिक्षकों को थोड़ी बहुत मामूली चोटें आई हैं जिनको प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस के इस कार्य को बस में सवार समस्त शिक्षकों द्वारा धन्यवाद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here