Home News Posts उत्तराखंड दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक दुपहिया वाहन बरामद

दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक दुपहिया वाहन बरामद

0
138



देहरादून। दुपहिया वाहन चोरी मामले का मात्र कुछ ही घंटो में खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगाें को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी बाइक भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज प्रकाश चंद पुत्र श्याम किशोर यादव निवासी सेलाकुई, जनपद देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर आकर तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर बीती रात धूलकोट तिराहे के पास से दो लोगों को चुरायी गयी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होेने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद अरमान पुत्र नईम अहमद निवासी निकट शिव मंदिर नगीना थाना नगीना बिजनौर व मोहम्मद उमेर पुत्र शाही विलायत हुसैन निवासी बांदा रोड नियर मस्जिद पुरानी तहसील गंग नहर हरिद्वार बताया। बताया कि वे दोनो आस—पास के क्षेत्रों में मजदूरी का कार्य करते हैं। अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनो उक्त चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here