देहरादून। राज्य में नशा तस्कर नशा तस्करी हेतू क्या—क्या नये—नये तरीके अपना रहे है। इसकी बानगी उधमसिंहनगर क्षेत्र में सामने आयी है। यहंा एक हिस्ट्रीशीटर पिता द्वारा अपने ही नाबालिग पुत्र से हेरोइन की तस्करी करायी जा रही थी। हालांकि एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा उस नाबालिग को पकड़ कर संरक्षण में ले लिया गया है। जिसके पास से 112.3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स फोर्स को सूचना मिली कि थाना गदरपुर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर परिवार द्वारा अपने नाबालिग पुत्र के माध्यम से हेरोइन की तस्करी की जा रही है। मामले में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त नाबालिग को 112.3 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ कर संरक्षण में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि इस हिस्ट्रीशीटर परिवार में पिता शाकिर अली जो कि एक बड़ा ड्रग तस्कर है तथा आसपास के क्षेत्र में नकटा के नाम कुख्यात है उस पर 9 मुकदमे व माता शाईन पर 6 मुकदमे कुल मिलाकर दोनों पर कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विधि विवादित किशोर द्वारा बताया गया कि उसको यह स्मैक उसके पापा शाकिर अली और माता साइन ने देकर कहा था कि पुलिया के पास एक व्यक्ति खड़ा होगा उसे ये दे देना। विधि विवादित किशोर की मां शाईन पत्नी शाकिर अली व उसके पिता शाकिर अली पुत्र सनब्बर अली निवासी वार्ड न.01 करतारपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर ने स्वंय की स्कूटी देकर विधि विवादित बालक से यह अपराध कारित कराया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी शाकिर उर्फ नकटा और शाईन के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।




