Home News Posts दस लाख की स्मैक सहित बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार

दस लाख की स्मैक सहित बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार

0
473

उधमसिंहनगर। बरेली से स्मैक की तस्करी कर उत्तराखण्ड पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 106.74 ग्राम स्मैक, 13 हजार की नगदी व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज एक सूचना के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा ब्लॉक रोड कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांर्तगत चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बिना नम्बर की संदिग्ध बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखायी दिये। टीम ने जब उन्हे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। बाइक चला रहे व्यक्ति अकरम पुत्र अहमद हुसेन निवासी गुलडिया थाना मीरगंज बरेली उ.प्र. व उसके पीछे बैठे व्यक्ति मौ. उमर पुत्र अहमद हुसेन निवासी गुलडिया थाना मीरगंज बरेली उ.प्र. की तलाशी ली गयी तो उनके पास से 106.74 ग्राम स्मैक, 2 मोबाइल व 13000 रूपये की नगदी बरामद हुई। जिनके खिलाफ रूद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया गया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक की कीमत दस लाख रूपये बतायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here