पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल हुए

0
145

देहरादून। राजधानी दून में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में जहंा दो बदमाशों के पैर में गोली लगी वहीं पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया। गैंग का सरगना 11 सालों से वांटेड है जिस पर पूर्व में भी पुलिस पर हमला बोलने के मुकदमे दर्ज है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो घायलों सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पिस्टल, तमंचे, कारतूस व एक स्कार्पियों कार भी बरामद की गयी है। घायल बदमाशों व पुलिस कर्मी का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार देर रात थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ गोकशी/ पशु तस्करी के मामलों में कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ हुई है। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली लगी वहीं जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी है और दूसरे बदमाश एहसान के एक गोली लगना बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद कर लिया गया है जिसमें बदमाश घूम रहे थे। वहीं बदमाशो के कब्जे से, पिस्टल, तमंचे भी पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं। आरोपी फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 रूपये का इनामी बदमाश है, जिस पर 15 से भी ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं व उस पर 2 वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का मुकदमा दर्ज हैं, आरोपी फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा हैं। वहीं शमीम पर 12 मुकदमे हैं व एहसान पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे व एसएसपी द्वारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से ली गई। घायल पुलिस कांस्टेबल व बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here