देहरादून। ट्रक व ट्राला की जोरदार टक्कर के बाद जहंा दोनो वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ व फायर कर्मियों ने मौक्े पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनो शवों को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
मामला ऋषिकेश आरटीओ आफिस के समीप का है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 2 बजे यह घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश के आरटीओ ऑफिस के पास एक बोरिंग करने वाले ट्रक तथा एक ट्रोला वाहन की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर की वजह से ट्रोला में आग लग गई, जिससे ट्रक के वाहन चालक की घटना स्थल पर ही आग में जलने से मौत हो गयी। वहीं बोरिंग मशीन वाले ट्रक के चालक की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला ऋषिकेश की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। जिसके बाद ट्रक पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को एसडीआरएफ व पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं फायर सर्विस द्वारा ट्रोले में लगी आग को नियंत्रित किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों वाहन चालकों के शवों को बाहर निकाल कर उन्हे जिला पुलिस को सौंप दिया है।




