Home उत्तराखंड Chamoli सेना के जवानों की बस पलटी, कई जवान घायल

सेना के जवानों की बस पलटी, कई जवान घायल

0
673

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर आर्मी के जवानों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में जवानों को हल्की चोटें आई हैं, सभी जवान सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर आज सुबह आर्मी के जवानों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। नहीं तो यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था। पहाड़ी के दूसरी तरफ गहरी खाई थी। बताया जा रहा है कि यह सभी जवान बस से जोशीमठ से रायवाला जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि आज सुबह जोशीमठ से चली सेना के जवानों की यह बस अभी सोनल के पास ही पहुंची थी कि तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं। बस पलटने की सूचना वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन जवानों को चोट लगी है उनको उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है। वहां पर फिलहाल सभी चोटिल जवानों का उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here