पौड़ी। जिले के मासो तल्ला गांव में गुलदार के रेस्क्यू अभियान के दौरान दो वन कर्मी घायल हो गए। वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ने का प्रयास किया लेकिन रेस्क्यूं में देरी होने के चलते गुलदार दोबारा होश में आ गया और उसने मौके पर मौजूद वन कर्मियों पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे एक गुलदार यहां रहने वाले अर्जुन सिंह के मुर्गीबाड़े में घुस गया और जाली के रास्ते होते हुए गुलदार एक कमरे में पहुंच गया और अंदर बंद हो गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू कर दी। डीएफओ के अनुसार गुलदार की उम्र करीब एक वर्ष आंकी गयी है। रेस्क्यू टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर उसे पिंजरे में सुरक्षित कैद करने का प्रयास किया इसी दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ट्रायंगुलेशन के बाद दवा का प्रभाव एक निर्धारित अवधि तक ही रहता है। रेस्क्यू की प्रक्रिया में देरी होने के दौरान गुलदार दोबारा होश में आ गया और इसके बाद उसने रेस्क्यू अभियान में जुटे दो वन कर्मियों पर हमला कर दिया हमले में दोनों वनकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद घायल वन कर्मियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इधर गुलदार के दोबारा सक्रिय होने के बाद वन विभाग नें अतिरिक्त टीम को मौके पर बुलाया है दूसरी रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है और गुलदार को सुरक्षित रूप से दोबारा ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई जारी ह




