Home News Posts उत्तराखंड पुलिस मुठभेड़ में दो गौ—तस्कर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दो गौ—तस्कर गिरफ्तार

0
279
  • दो तमंचे, कारतूस व गौकशी के औजार बरामद

उधमसिंहनगर। गौमांस का कारोबार करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिनका अस्पताल मेें उपचार जारी है।
चार दिन पहले बंगाली कॉलोनी, आजाद नगर में गोवंश को काटने की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी कफिल पुत्र शकील व उसका साथी आज किच्छा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चौंकाने वाली बात यह है कि कफिल ने यह जघन्य अपराध अपनी पत्नी को उपहार देने के लिए पैसे जुटाने की खातिर दोबारा करने की कोशिश की, लेकिन इस बार पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे और उसके साथी को दबोच लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कफिल अपनी पत्नी को एक उपहार देना चाहता था लेकिन उसके पास पैसों की कमी थी। इसी कमी को पूरा करने के लिए उसने जल्दी पैसे जुटाने के लिए फिर से गौकशी का रास्ता चुना। कफिल का साथी अजीम पुत्र शकील ने उसे ऐसा करने से बहुत रोका और समझाया कि चारों तरफ पुलिस की कड़ी निगरानी है ऐसे में कोई भी गैरकानूनी काम करना खतरनाक होगा। हालांकि कफिल ने अजीम की एक न सुनी और पिपलिया मोड़ के पास वाले जंगल में फिर से गोवंश काटने की फिराक में था। जिसकी सूचना पर मुस्तैद किच्छा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कुछ लोगों को गोवंश को काटने का प्रयास करते हुए देखा। जब पुलिस ने उन्हें ललकारा तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो गौ तस्करों को गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों कफिल पुत्र शकील (उम्र 27 वर्ष) निवासी सद्दाम गोटिया वार्ड नंबर 19 सिरौली कला किच्छा और अजीम पुत्र शकील (उम्र 24 वर्ष) निवासी सिरौली कला किच्छा को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक जीवित गोवंश को बचाया साथ ही गोवंश को काटने के औजार भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के एक—एक तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। कपिल के पास से एक तमंचा 315 बोर और कारतूस जबकि अजीम से भी एक तमंचा 315 बोर कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद हुए है। दोनों आरोपियोंं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here