Home News Posts उत्तराखंड अर्जुन शर्मा हत्याकाण्डः मुठभेड के बाद हत्यारोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

अर्जुन शर्मा हत्याकाण्डः मुठभेड के बाद हत्यारोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

0
65

देहरादून। अर्जुन शर्मा हत्याकाण्ड के मामले में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो हत्यारोपी सगे भाई निकले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस परेड ग्राउंड के सामने जीएमएस रोड निवासी गैस एजेंसी स्वामी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्याकाण्ड के बाद शहर में लोगों में काफी दहशत का माहौल पैदा हो गया था। लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाने शुरू कर दिये थे। आज प्रातः पुलिस की नाकेबन्दी के चलते पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने दो बदमाशों को अलग—अलग क्षेत्रों में चैकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनो बदमाशों के मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। जिनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात रायपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान लाडपुर के जंगल में एक बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गयी पुलिस ने मुठभेड में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड में बदमाश के पैर में गोली लग गयी जिसको गिरफ्तार कर कोरोनेशन अस्पताल में ले जाया गया। वहीं चैकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक बदमाश द्वारा लालतप्पड पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर न रूककर वापस पीछे भागकर खंडहर फैक्ट्री में घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही में मुठभेड में एक बदमाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड में गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देशी तमंचे बरामद किये। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह व राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी 61/3 इंदरा कॉलोनी चक्खुवाला कोतवाली देहरादून बताया।

दोनों बदमाशों ने अपने पिता की भी की थी हत्या

देहरादून। अर्जुन शर्मा हत्याकाण्ड में पकडे गये दोनों बदमाश राजू व पंकज चुक्खुवाला इन्द्रा कालोनी के निवासी हैं। दोनों ने क्लेमनटाउन स्थित एक शिक्षण संस्थान में काम करने वाले अपने पिता अभय राम सिंह की भी लगभग दस साल पहले गला घोंटने के बाद गोली मारकर हत्या की थी। उनके घर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि देखने में काफी शांत स्वभाव के लगने वाले दोनों भाई अन्दर से काफी शातिर किस्म के निकलेंगे यह मौहल्ले वालों को विश्वास ही नहीं हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here