Home News Posts उत्तराखंड पत्थरों से कुचलकर युवक—युवती की हत्या

पत्थरों से कुचलकर युवक—युवती की हत्या

0
261

नैनीताल। देवभूमि में कानून व्यवस्था कितनी लचर व लाचार हो चुकी है इसकी बानगी हर रोज दिखायी दे रही है। बीते रोज राजधानी देहरादून में बदमाशो द्वारा एक व्यवसाई की हत्या दिन दहाड़े कर दिये जाने के बाद हल्द्वानी से भी एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहंा मंडी परिसर के भीतर बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक और युवती की पत्थरों से कूच कर हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी तब मिली जब श्रमिक वहंा पहुंचे और उन्होने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवोंं को कब्जे मेंं लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार युवती की उम्र करीब 20 से 22 साल और युवक की लगभग 25 साल बताई जा रही है। युवक की जेब से अल्मोड़ा जिले की एक आईडी बरामद हुई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की कोशिश की जा रही है। वहीं युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की हत्या देर रात की गई। हत्या में बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जो मौके पर ही पड़े मिले। युवक की जेब से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि पुलिस इस पर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा—तफरी मच गई। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण जा रहा है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बुरी तरह से दोनों के मुंह कुचले हुए हैं, जिस कारण शिनाख्त में दिक्कत आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here