Home News Posts उत्तराखंड चोरी की मोटरसाईकिल व स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाईकिल व स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार

0
389

देहरादून। पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में मोटरसाईकि व स्कूटी चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरेन्द्र सिंह पुत्र जयेन्द्र सिंह निवासी तरला अधोईवाला रायपुर ने थाना रायपुर पर अपनी अपाचे मोटर साईकिल को टाइम स्कायर माल सहस्त्रधारा रोड से चोरी करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया। घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर साक्ष्य संकलन किया गया साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप चैकिंग के दौरान सहस्त्रधारा रोड के पास से 01 को चोरी की अपाचे मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा नशे के खर्चे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उत्तQ मोटर साईकिल चोरी की गयी थी। पूछताछ में उसने अपना नाम जीशान पुत्र राशिद, पता चूना भटृा, तरला अधोईवाला, रक्षा विहार, रायपुर बताया। वहीं थाना रायवाला पर डौली शर्मा पुत्री त्रिलोक शर्मा निवासी बिरला फार्म हरिपुरकला रायवाला देहरादून द्वारा रात्री के समय उनकी एक्टीवा स्कूटीके चोरी करने के सम्बन्ध मे मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम घटना के खुलासे हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए आस पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्ति का हुलिये की जानकारी की गई तथा चैकिंग के दौरान गॉडविन होटल के पास प्लॉटिंग वाली सीमेन्टिड रोड से क्षितिज शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी रामविहार कॉलोनी हरिपुर कलां थाना रायवाला को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here