देहरादून। रंग लगाने के बहाने युवती से छेडछाड करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर निवासी एक युवक द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि, होली के दौरान जब वो अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर मुख्य सडक पर खड़े थे तभी दो लड़के उनके पास आये तथा उनकी एक महिला मित्र के साथ छेड़खानी करते हुए बदतमीजी करने लगे, विरोध करने पर उक्त लडकों द्वारा उसके व उनके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल व उसके आस—पास आने—जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों विकास रावत पुत्र डीएस रावत निवासी गंगोत्री निवास राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी तथा संजीव नेगी पुत्र श्री भगत सिंह नेगी निवासी 232 दीप नगर, थाना नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनको न्यायालय मेें पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




