Home News Posts उत्तराखंड ट्रैक्टर—ट्रॉली चोरी का खुलासा: दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

ट्रैक्टर—ट्रॉली चोरी का खुलासा: दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

0
475

हरिद्वार। टै्रक्टर—ट्राली चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अंतर्राज्जीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी दो ट्रैक्टर—ट्राली में बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज शिव कुमार पुत्र आशाराम चौहान निवासी ग्राम कांगडी ने थाना श्यामपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी टै्रक्टर—ट्राली चोरी कर ली गयी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस द्वारा एक सूचना के बाद दो संदिग्ध को दबोचकर उनसे सख्ती से पूछताछ की गयी। जिन्होने अपना नाम पंकज सैनी पुत्र अमर सिंह सैनी निवासी ग्राम मीरा सराय हीरा नगर कालोनी थाना कोतवाली अमरोहा जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश व दिव्यांशु कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम ढक्का करमचंद थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। उन्होने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपनी निशांदेही पर टांटवाला नहर पटरी के पास रसियाबड के जंगलों से चोरी की गयी दो 2 ट्रैक्टर व ट्रॉलियां व चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here