Home News Posts उत्तराखंड टायर की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

टायर की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

0
697

हरिद्वार। दिल्ली रोड स्थित मोहनपुरा में सड़क किनारे रखे एक टायर के खोखे में अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी। आग के कारण हजारों रुपए के टायर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार आज अल सुबह कंट्रोल रूम रुड़की द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई कि दिल्ली रोड मोहनपुरा में एक दुकान में भयंकर आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो मोहनपुरा में सड़क किनारे एक टायर के खोखे में भयंकर आग लगी हुई थी। फायर यूनिट द्वारा तुरंत मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग को बुझाना शुरू किया एवं थोड़ी ही देर में आग पर काबू कर लिया गया एवं आग को आसपास की दुकानों एवं आवासीय बस्ती की ओर बढ़ने से रोक लिया गया। आग से दुकान में रखे काफी सारे टायर आदि अन्य सामान जल गया है अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। खोखा स्वामी सलीम पुत्र अब्दुल हक निवासी मोहम्मदपुर थाना मंगलौर स्वयं मौके पर ही मौजूद था। फायर विभाग की टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक विपिन सिंह तोमर, फायरमैन प्रमोद लाल, फायरमैन हरिश्चंद्र राणा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here