भारत की सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान हो बर्बाद के उदघोष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

0
229
  • पूरा देश भारत की सेना के पीछे मजबूती से खड़ा हैः माहरा

देहरादून। भारतीय सेना जिन्दाबाद, पाकिस्तान बर्बाद के उद्घोष के साथ कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पूरा देश भारत की सेना के पीछे मजबूती के साथ खडा है।
आज यहां भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए व अपने सभी लोकतांत्रिक मतभेद भुलाते हुए देश की केंद्र सरकार के साथ इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में एक जुट हो कर खड़े होने का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विशाल तिरंगा यात्रा निकली जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह , विधायक विक्रम सिंह नेगी,विधायक लखपत बुटोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, लालचंद शर्मा, जगदीश धीमान समेत अनेक वरिष्ठ नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में देश का तिरंगा झंडा ले कर राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड,दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की मूर्ति तक जबरदस्त नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए देश की एकता अखंडता व देश की केंद्र सरकार व देश की सेना के साथ डट कर खड़ा होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले दिन ही ऐलान कर दिया था कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस संकट व राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में अपने सारे मतभेद सारे मुद्दे एक तरफ रख कर मजबूती के साथ केंद्र की सरकार और अपने देश की सेना के साथ खड़ी है। माहरा ने कहा कि देश के लिए हम कोई भी बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार हैं। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए पहले दिन केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना कर पहलगाम हमले का बदला लेने की कार्यवाही अपनी हवाई सीमा में रहते हुए की थी किंतु पाकिस्तान ने जो दुस्साहस किया जिसका मुंह तोड़ जवाब भारत ने दिया । प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने जितनी बार भी भारत को ललकारा है उसको उसकी भरी कीमत चुकानी पड़ी और उसके दो टुकड़े हो गए किंतु वो बाज नहीं आ रहा इसलिए इस बार उसकी करतूतों का खामियाजा पूरी तरह से बर्बाद हो कर चुकाना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हर संकट की घड़ी में सरकार सेना शमशान व प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार है और किसी भी आपातकालीन स्थिति में कांग्रेस के कार्यकर्ता रक्तदान धन व शारीरिक रूप से योगदान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ देश के लिए हर तरह का योगदान देने का जो निर्देश दिया है हर कार्यकर्ता उसका पूरी निष्ठा से पालन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here