Home News Posts उत्तराखंड युवती से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

युवती से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

0
249

देहरादून। कैफे में 2 अन्य पक्षो के बीच हुए हुए विवाद में बीच बचाव करने पर चोटिल हो गयी युवती के मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन लोगोें को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 4 फरवरी की रात में कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रबनी चौक के पास इतमू कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो जानकारी हुई कि कैफे के बाहर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवती माही पुत्री हरीश जेटली निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड देहरादून के सर पर चोट आई, जिस पर उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। घटना के संबंध में युवती के भाई द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि 4 फरवरी को पीड़ित युवती माही अपने साथियों के साथ इतमू कैफे चंद्रबनी चौक के पास वीकेंड पार्टी करने गए थे, जहां पर विपक्षी हिमांशु पुत्र भंवरन सिंह ब्रह्मपुरी निकट शिवमन्दिर देहरादून, पंकज रावत पुत्र राजेंद्र सिंह चन्द्र बनी चौयला देहरादून, आयुष पुत्र ब्रह्मपुरी निकट शिवमन्दिर देहरादून व साथियों के साथ पार्टी करने पहुंचे। पार्टी के उपरांत आयुष पवार व उसके साथियों पंकज रावत, हिमांशु सिंह व मानव गुप्ता का कैफे के बाहर पार्किंग से वाहन निकालने के दौरान सोहेल निवासी गांधी ग्राम व तीन अन्य युवकों से बहस और हाथपाई हो गई। इस दौरान पीड़ित युवती के साथी गौतम तथा कैफे मालिक के द्वारा बीच बचाव करने के दौरान गलती से पास खड़ी माही के सर पर करछी से चोट लग गयी। युवती के सर पर चोट लगी देख कर आयुष रावत व उसके अन्य साथी मौके से भाग गये। घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 3 आरोपियो पंकज रावत, हिमांशु तथा सूरज राणा को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here