Home News Posts एंटी गैंगस्टर यूनिट से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

एंटी गैंगस्टर यूनिट से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

0
159

सोनीपत। एंटी गैंगस्टर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मल्ला माजरा लूट—मर्डर मामले के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मुठभेड़ में नाहरा गांव निवासी शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी सफीक के पैर में एक—एक गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बवाना की जेजे कॉलोनी का रहने वाले सद्दाम को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस की कस्टडी में हैं।
पुलिस जांच में पता चला था कि मल्ला माजरा में हुई लूट और हत्या की वारदात को छह बदमाशों की गैंग ने मिलकर अंजाम दिया था। आरोपियों ने लूट के इरादे से एक घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया, जिसमें युवक साहिल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि मल्ला माजरा निवासी साहिल और नाहरा गांव के शेखर के बीच दोस्ती थी। पारिवारिक आना—जाना होने के कारण उसे घर में प्रवेश और निकलने के सभी रास्तों का पता था। इसी जानकारी का इस्तेमाल कर आरोपियों ने कई दिन पहले रेकी की और पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बीती रात पुलिस को उक्त लूट और हत्या में शामिल बदमाश खेड़ी मनाजात—माजरा रोड के आसपास मौजूद हैं और किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें शेखर और सफीक के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से दो देसी कटृे, एक बैग और एक चोरी की डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here