यह गणतंत्र, राम राज वाला गणतंत्रः धामी

0
92
  • 10 फरवरी से शुरू होगा मिशन दर्शन

देहरादून। आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा मुख्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। उनका कहना है कि इस बार का गणतंत्र दिवस विशेष है क्योंकि यह राम राज वाला गणतंत्र दिवस है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति में सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही देव जागरण होता है और शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है। हमारा गणतंत्र इस बार इसलिए भी विशेष है कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और रामराज की परिकल्पना के साथ हम इस बार गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं स्वतंत्रता संग्राम के उन शहीदों जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी तथा राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करता हूं। जिनकी कुर्बानियों से हमारा देश स्वतंत्र हुआ और हमें अलग राज्य मिला। इसके साथ ही डा. अंबेडकर जिनके भागीरथी प्रयासों से हमें संविधान मिला जो विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। जिसके कारण देश का लोकतंत्र विश्व के आसमान का धु्रव तारा बन सका, उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूं।
उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र आज दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना लोकतंत्र है। आज पूरे विश्व में भारत का अपना अलग ही मान—सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में रामराज जैसी खुशी का माहौल है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम 10 फरवरी के बाद अपना मिशन दर्शन फिर शुरू करेंगे सरकार ने प्रदेशवासियों को अयोध्या ले जाकर राम के दर्शन का जो कार्यक्रम बनाया गया था उसे अभी फिलहाल अयोध्या में अत्यधिक श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण रोक दिया गया है जिसे 10 फरवरी से शुरू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here