Home News Posts हनी ट्रैप का बनाते थे शिकार, महिला सहित दो गिरफ्तार

हनी ट्रैप का बनाते थे शिकार, महिला सहित दो गिरफ्तार

0
328

उधमसिंहनगर। भोले भाले लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई हथियाने वाले एक महिला सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते 21 अक्टूबर को सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मानपुर रोड काशीपुर थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय उधमसिंह नगर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि वह रिटायर्ड टीचर है उसे एक महिला जिसका नाम गौरी वर्मा उर्फ दमयंती वर्मा है, ने अपने दो साथियों विवेक बाठला एवं अजय गुप्ता के साथ मिलकर उसे एक कमरे में ले जाया गया जहंा बंद कमरे में महिला द्वारा स्वयं कपड़े उतार लिए तथा उसके साथ मारपीट कर जबरन चाकू की नोक पर कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया। इसी दौरान दो व्यक्ति एक ने अपने को हाई कोर्ट का वकील विवेक कुमार बाठला उर्फ विक्की बाठला बताया और दूसरे ने अपने को बिलासपुर का ग्राम प्रधान बताया तीसरे व्यक्ति ने अपने को एंटी ह्यूमन पुलिस क्राइम से बताया तथा उसे बंधक बनाकर उसे एटीएम ले जाकर 3,65000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया है। जिस कारण उन्हे मानसिक आघात पहुंचा व उस कारण उसे अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज कराया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी द्वारा जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर को सौंपी गयी। जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर शिकायतकर्ता सतनाम सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियोंं की गिरफ्तारी हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस एवं कोतवाली रुद्रपुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया टीम द्वारा मुकदमें के मुख्य आरोपी दमयंती उर्फ गौरी वर्मा पत्नी रामवीर निवासी वार्ड नंबर 8 पंत कॉलोनी थाना किच्छा जनपद उधमसिंह नगर एवं आरोपी अजय गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 21 रमपुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here