- 13 लाख के जेवरात व नगदी बरामद
नैनीताल। बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 13 लाख रूपये के जेवरात व नगदी बरामद हुई है।
एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीती 12 मार्च को हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर—1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया गया था कि वह 2 मार्च को होली का पर्व मनाने परिजनों सहित अपने पैतृक गांव थापला ताकुला अल्मोड़ा गये थे। 5 मार्च को जब वह वापस आये तो देखा कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात व नगदी चोरी कर ली गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध की पहचान कर ली गयी। बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (उम्र 25 वर्ष) बताया। उसके पास मौजूद थ्ौले की तलाशी लेने पर चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण व नगदी बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।




