Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh गजबः पुलिस थाने के मालगोदाम से हुई चोरी

गजबः पुलिस थाने के मालगोदाम से हुई चोरी

0
467
  • नकदी, 3 तमंचे, 30 गाड़ियां, व शराब—गांजा गायब

इटावा। जिले के एक थाने से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में थाना प्रभारी ने शिकायत की है कि थाने के मालखाने से 56 हजार 900 रुपए की नगदी , शराब, तमंचे और 30 वाहन गायब हो गए हैं।
मामला इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के मालखाने का है। जिसमें थाना प्रभारी ने ही मुकदमा दर्ज कराया और अब पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कई तथ्य सामने आ सकते हैं, फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मालखाने से जब्ती के 325 सामान और नकद 56 हजार 900 रुपए गायब हैं। बताया कि 2015 में थाना बनाया गया था इसके बाद से कई मालखाना प्रभारी बदले गए। 2015 से लेकर 2023 तक इसी प्रक्रिया को लगातार अपनाया गया लेकिन कोई भी जिम्मेदारी माल खाने के प्रति नहीं उठाई गई। 2015 के बाद से ही मालखाना में लगातार जब्ती सामानों ओर नकदी में कमी देखी जा रही थी। ऐसे में 2015 में चार, 2016 में 12, वर्ष 2017 में 29, 2018 में 36, 2019 में 35, 2020 में 68, 2021 में 68, 2022 में 42 और 2023 में 11 माल (सामान) कम पाया गया।
बताया कि यह कमी तब पता चली जब 2023 में 12 जुलाई को हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को मालखाने का चार्ज दिया गया। जब उन्होंने विस्तार से सारी पड़ताल की तो उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत थाना प्रभारी के साथ उच्च अधिकारियों को भी दी थी। थाने में से कुल 325 सामान कम है जो सरकारी दस्तावेजों में नहीं चढ़ाया गया है। उससे पहले उनकी लिखा पढ़ी की गई थी।
एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि कुल 325 माल मुकदमाती कम पाया गया। इनमें 90 प्रतिशत शराब, गांजा व तीन तमंचे शामिल हैं। अब गहन जांच बड़े पुलिस अधिकारियों के माध्यम से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here