जाखन-जोहड़ी मार्ग पर असामाजिक तत्वों का आंतक, आमजन परेशान

0
319

देहरादून। जाखन—जोहड़ी मार्ग पर इन दिनों बेखौफ असमाजिक तत्वों ने आंतक मचा रखा है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई शिकायतें मिलने के बाद भी पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्यवाही करने से बच रही है। जिससे साफ है कि इन असामाजिक तत्वों के सामने पुलिस भी नतमस्तक हो चुकी है।
यूं तो शाम ढलते ही राजपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का बोलबाला आम है। लेकिन इन दिनों यह असामाजिक तत्व इतने बेखौफ हो चुके है कि यह अब राह चलते लोगों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे है। बीती 29 अक्टूबर की शाम को एक व्यक्ति जो जाखन से जोहड़ी गांव की ओर जा रहा था उस पर इन असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला बोल दिया। जिससे उसे काफी चोटें भी आयी है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गयी लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार जाखन जोहड़ी मार्ग पर शाम होतेे ही शराबियों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। इन असामाजिक तत्वोंं द्वारा यहंा खुलेआम नशाखोरी की जाती है। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि इस मामले की सूचना कई बार पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने से कतरा रही है। जिससे इन आसामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद है। और वह लगातार क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here