Home News Posts उत्तराखंड टैक्सी चालक बना नशा तस्कर, गिरफ्तार

टैक्सी चालक बना नशा तस्कर, गिरफ्तार

0
421
  • 20 किलो से अधिक गांजा बरामद

हरिद्वार। टैक्सी चलाने की आड़ में नशा तस्करी करने वाले एक शातिर को पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से 20 किलो से अधिक गांजा व तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम एक सूचना के बाद कोतवाली ज्वालापुर व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रासपोर्ट नगर सराय रोड ज्वालापुर के पास एक संदिग्ध टैक्सी आती हुई दिखायी दी। टीम द्वारा जब उसे रोक कर तलाशी ली गयी तो उसमें रखा 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोनू शर्मा पुत्र स्व. बृजभूषण शर्मा निवासी मौ. रामपुरी थाना सिविल लाईन मुजफ्फर नगर हाल निवासी देवपुरा कालोनी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार बताया। बताया कि इस कार का मालिक रोहित धीमान जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है उसने मुझ यह कार भाडे पर चलाने के लिए दी गयी है। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराआें मे मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here