Home News Posts World सुनीता विलियम्‍स की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर हुई सकुशल वापसी

सुनीता विलियम्‍स की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर हुई सकुशल वापसी

0
752

‘स्वागत है, क्रू-9! पृथ्वी ने आपको याद किया’


वाशिंगटन। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी कर ली है। नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के चार सदस्यों ने भारतीय समयानुसार बुधवार को 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड किया। इसी के साथ नौ माह से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की सकुशल ‘घर वापसी’ पूरी हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और ‘क्रू-9’ के सदस्यों का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लंबे समय बाद पृथ्वी पर लौटने पर स्वागत किया । प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया।” मोदी ने कहा, ”यह धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा थी। सुनीता विलियम्स और ‘क्रू़9’ अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया कि दृढ़ता का असली मतलब क्या है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अडिग दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।”
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 6 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपना मिशन शुरू किया था। स्टारलाइनर कैप्सूल के साथ तकनीकी समस्याओं के कारण, विलियम्स और विलमोर अंतरिक्ष में फंस गए थे। धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्रियों को एक सुंदर और अप्रत्याशित अनुभव हुआ। उनका स्वागत डॉल्फिन्स ने किया। ड्रैगन कैप्सूल के समुद्र में उतरते ही डॉल्फिन कैप्सूल के आसपास तैरते हुए देखे गए। । अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया और 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here