नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के मामले में मास्टरमाइंड माने जा रहे फहीम शमीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वो 21 मार्च तक पुलिस की हिरासत में है। फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) का शहर अध्यक्ष है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी के सामने नागपुर से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। दोनों ही चुनावों में उसकी जमानत जप्त हुई थी। औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने सोमवार (17 मार्च) को प्रदर्शन किया था। इसी दौरान नागपुर में अफवाह फैली की धार्मिक चिह्न वाले चादर को जलाया गया. इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और ये हिंसा का रूप ले लिया. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. हिंसा में कई पुलिसकर्मी और आम लोग जख्मी हो गए. हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन थानों में अब तक 6 एफआईआर दर्ज की है और 51 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से 100 से 200 लोगों की अब तक पहचान हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट वायरल करने वाले लोगों की भी नागपुर पुलिस की साइबर यूनिट जांच रही रही है। 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच चल रही है।




