Home News Posts उत्तराखंड यूटिलिटी पर गिरा पत्थर तीन की मौत

यूटिलिटी पर गिरा पत्थर तीन की मौत

0
770

देहरादून। यूटिलिटी पर पहाडी से पत्थर गिरने से तीन की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को हॉयर सेंटर भेज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय लगभग 11 बजे थाना स्थानीय को सूचना प्राप्त हुई कोटी रोड (तुनिया के समीप)थाना कालसी पर एक वाहन यूटिलिटी पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए,मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सा हेतु विकासनगर भेजा गया। उक्त वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे। वाहन गांव कोटा डीमऊ से टमाटर तथा सवारियाँ लेकर सब्जी मंडी विकासनगर की ओर जा रहा था। दुर्घटना के दौरान 03 व्यक्ति कल सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी कोठा तारली कालसी, राधा देवी पत्नी मुकेश निवासी कोटा डिमोऊ थाना कालसी, किशन सिंह पुत्र हरिया निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी मृत तथा 03 व्यक्ति चालक गजेंद्र सिंह पुत्र कृपाराम निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी, मुकेश पुत्र माधवराम निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी, संतराम चौहान पुत्र सुनो सिंह निवासी कोटा डीमऊ थाना कालसी घायल हो गए हैं। मृतकों के शवों का पंचायत नामा की कारवाई कर पीएम हेतु मोर्चरी विकासनगर भिजवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here