Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh विशेष पुलिस अधिकारी की पत्थरों से कुचलकर हत्या

विशेष पुलिस अधिकारी की पत्थरों से कुचलकर हत्या

0
484


फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस के 42 वर्षीय विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की यहां सूरजकुंड इलाके में कथित तौर पर एक युवक ने हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक चाय विक्रेता ने पुलिस नाके के समीप मोहन लाल को खून से लथपथ देखा और कांस्टेबल ओम सिंह को सूचित किया जो मंगलवार रात को एसपीओ के साथ ड्यूटी पर था। विशेष पुलिस अधिकारी लाल मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे नाके पर गए थे। करीब एक घंटे बाद चाय विक्रेता कुमार ने लाल को नाके के पास गिरा हुआ पाया। उसने देखा कि लाल के सिर से खून बह रहा है। उसने फौरन लाल को पास के एक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। एसपीओ की हत्या से इलाके में दहशत है। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर कोई विशेष पुलिस अधिकारी को क्यों मारना चाहेगा। कहीं इसके तार किसी केस से तो जुड़े नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here