हरिद्वार। पिता की डांट फटकार के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तंमचा बरामद किया गया है।
हत्या की यह वारदात खानपुर थाना क्षेत्र के हस्तमौली गांव में हुई है। बीती 23 मई को आरोपी बेटे सूरज ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसके पिता की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि मृतक मलखान शराब पीने का आदी था और घर पर अक्सर अपने बेटे सूरज से डांट फटकार किया करता था सूरज अधिकतर समय मोबाइल गेम इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में व्यस्त रहता था जिससे उसके पिता अक्सर नाराज रहते थे।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घटना वाली रात भी पिता—पुत्र में झगड़ा हुआ था जब मलखान सो गए तो सूरज ने मौका देखकर अपने पास रखे तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी और फिर बिस्तर पर लेट गया सुबह जब मलखान की पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो खून से लतपत देखकर वह चीख पड़ी। सूरज ने उस समय भी अपने को मासूम दिखने की कोशिश की और शोक मनाना शुरू कर दिया। मामले में उसकी कुछ अजीब संदिग्ध हरकतों को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी पूछताछ के दौरान सूरज ने अपना गुनाह कबूल किया और हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर दिया। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय मेे पेश कर जेल भेज दिया है।




