Home News Posts उत्तराखंड दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

0
417


देहरादून। कालसी में विजिलेंस टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके चचेरे भाईयों द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया गया था. जो ऑनलाईन चैक करने पर निरस्त होना पाया गया। इस सम्बन्ध में पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी से फोन से सम्पर्क करने पर, उक्त पटवारी द्वारा उन्हें फोटो आई.डी. व 2000/-रूपये लेकर दिनांक 26.05.2025 को तहगील कार्यालय बुलाया। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 26/05/2025 को पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को तहसील कालसी के प्राईवेट कमरे से रू. 2000/- रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here