धनतेरस पर बाजारों में सजी दुकाने, लोगों ने की जमकर खरीदारी

0
423

देहरादून। धनतेरस पर बाजारों में दुकाने सजने लगी तो वहीं लोगों ने जमकर बर्तनों व झाडू की खरीदारी की।
आज यहां धनतेरस के शुभ अवसर पर सुबह से ही बाजारों में दुकानें सजने लग गयी थी। सुबह दस बजे से ही बाजारों में रौकन दिखायी देने लग गयी थी तो वहीं वाहनो की आवाजाही से जाम की स्थिति भी बनी रही। कहीं—कहीं लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए घंटों लग रहे थे तो वहीं धनतेरस की खरीदारी करने के लिए बाजारों का रूख करते हुए दिखायी दिये।

सुबह से ही बर्तनों की दुकानों पर भीड जमा होने लगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग झाडू को भी लक्ष्मी का वास मानते है तथा उनके द्वारा झाडू की खरीदारी अहम मानी जाती है। जिसके चलते झाडू की खरीदारी भी लोगों ने जमकर की। धनतेरस के दिन बाजारों में रौकन को देखकर दुकानदारों के चेहरों पर भी सकून दिखायी दिया। पल्टन बाजार, मोती बाजार, हनुमान चौक, धामावाला, करनपुर, धर्मपुर, रायपुर, प्रेमनगर आदि क्षेत्रों में स्थित बर्तनों की दुकानों पर सुबह से ही भीड दिखायी दी। आज के दिन लोग बर्तनों की खरीदारी को भी शुभ मानते है और चाहे एक चम्मच ही खरीदें आज के दिन बर्तन को खरीदना अनिवार्य सा हो जाता है। वहीं लोगों की भीड की वजह से बाजारों में जाम की स्थिति भी दिखायी दी कई जगह तो पैदल चलना तक दुर्भर हो रहा था। लेकिन उसके बावजूद लोगों की भीड में किसी प्रकार की कमी दिखायी नहीं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here