Home News Posts उत्तराखंड गुलदार के हमले से 13 वर्षीय किशोर की मौत

गुलदार के हमले से 13 वर्षीय किशोर की मौत

0
26
  • वन विभाग ने परिजनों को दी 10 लाख की सहायता राशि

चम्पावत। लोहाघाट विकासखंड के सुई डुंगरी गांव में 4 नवंबर को गुलदार के हमले से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बीते रोज प्रभागीय वनाधिकारी ढीनो पुरुषोत्तम और उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर सांत्वना दी और वन विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान की।
प्रशासन और वन विभाग ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना के बाद क्षेत्र में वन्य जीव हमले से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन और वन विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र में तुरंत पिंजरा स्थापित कर दिया गया है और लगातार मॉनिटरिंग के लिए वन विभाग का विशेष स्टाफ तैनात किया गया है। गुलदार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है तथा शाम के समय गश्त की सीमा और तीव्रता को काफी बढ़ा दिया गया है। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और रात्रिकालीन समय में विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार, ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here