Home News Posts राष्ट्रीय सरदार पटेल की प्रतिमा तोड़ी, थाना प्रभारी निलंबित

सरदार पटेल की प्रतिमा तोड़ी, थाना प्रभारी निलंबित

0
595


उज्जैन। जिले के माकड़ोन क्षेत्र में सरदार पटेल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार दो पक्षों में जमकर विवाद के बाद पथराव हुआ। इस दौरान कुछ वाहन भी जला दिए गए। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर माकड़ोन थाना प्रभारी भीम सिंह देवड़ा को निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि अज्ञात लोगों ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को उखाड़कर तोड़ दिया। इसके बाद विवाद की शुरुआत हुई। इस दौरान दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here