Home News Posts उत्तराखंड रूड़की तहसील में विजिलेंस का छापा, रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार

रूड़की तहसील में विजिलेंस का छापा, रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार

0
1041

हरिद्वार। विजिलेंस विभाग द्वारा रूड़की तहसील में आज सुबह की गयी छापेमारी में 15 हजार की रिश्वत लेते हुए एक कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस विभाग द्वारा की गयी इस औचक कार्यवाही से तहसील परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों एक महिला से रूड़की तहसील में तैनात कानूनगो राजकुमार सैनी द्वारा किसी कार्य को कराने हेतू रिश्वत की मांग की गयी थी। जिस पर बात तय होने के बाद महिला द्वारा विजिलेंस को मामले की शिकायत की गयी थी। आज महिला उक्त कानूनगों को रिश्वत के 15 हजार देने तहसील पहुंची। जैसे ही कानूनगो द्वारा उक्त 15 हजार की रकम महिला से ली गयी तो वहंा पहले से ही मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस टीम द्वारा अचानक की गयी उक्त कार्यवाही से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और वहंा लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बहरहाल वहंा मौजूद पुलिस ने लोगों को इधर उधर हटाया वहीं विजिलेंस विभाग ने अपनी कार्यवाही जारी रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here