Home News Posts बापू आसाराम के आश्रम से अपहरत की गयी युवती का शव बरामद

बापू आसाराम के आश्रम से अपहरत की गयी युवती का शव बरामद

0
790

लखनऊ। गोंडा—बहराइच मार्ग पर बापू आसाराम मोर गांव आश्रम में एक कार से लापता युवती का शव बरामद किया गया है। युवती 5 अप्रैल से अपने घर से लापता है और इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों द्वारा छह अप्रैल को मिश्रौलिया चौकी पर सूचना दी गयी। तलाश के बाद भी जब उसका का पता नहीं चला तो सात अप्रैल को उसके पिता द्वारा तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि बीती रात गोंडा—बहराइच मार्ग पर संत आसाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में एक युवती का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली जो उसी लापता युवती का निकला। यह भी पता चला कि लाश का पता लोगों को तब चला जब कार से काफी बदबू आने लगी। फिलहाल पुलिस ने आश्रम के कुछ सेवादारो को हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here