साइको प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया

0
202


चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक साइको प्रेमी ने अपनी 25 वर्षीय गर्लफ्रेंड को आग में जलाकर मार डाला। बर्बर तरीके से उसे तड़पा-तड़पा कर मारने की ये घटना सुर्खियों में है। वारदात चेन्नई के उपनगरीय इलाके में हुई है। पुलिस ने बताया है कि उसने युवती को पहले जंजीर से बांध दिया, ब्लेड से हमले किए और फिर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने रविवार (23 दिसंबर) को इस संबंध में जानकारी शेयर की। लड़की की पहचान आर। नंदिनी के तौर पर हुई है। उसका आधा जला हुआ शव शनिवार रात को थलंबूर में बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक, उसे जंजीरों से बांधा गया था और उसकी गर्दन, हाथ और पैर पर ब्लेड से गहरी चोट के निशान थे। ब्लेड से हमले के बाद लड़की तड़प रही थी, लेकिन फिर भी उसने उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने रविवार को 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह ट्रांसमैन का काम करता है। दावा है कि कथित तौर पर शादी का अपना प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की हत्या की है। आरोपी की पहचान वेत्रिमारन के रूप में हुई है, जो मदुरै का मूल निवासी है। वह पिछले कुछ महीनों से थोरईपक्कम में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहा था। वह और नंदिनी दोस्त बन गए और बाद में प्यार हो गया। हाल ही में जब वेत्रिमारन ने नंदिनी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने उसे ठुकरा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक नंदिनी ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ता शुरू कर दिया और इससे वेत्रिमारन नाराज हो गया था। वह उसकी हत्या कर बदला लेना चाहता था। शनिवार को नंदिनी के जन्मदिन पर आरोपी उसे यह कहकर बाहर ले गया कि वह उसे सरप्राइज देना चाहता है। पुलिस ने कहा कि आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, उसे बांध दिया और ब्लेड से घायल करने के बाद उसे आग लगा दी। वारदात को समझने के लिए उससे और अधिक पूछताछ हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here